चूरू के कायमनगर में तीन दिन पहले दो घरों में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ। नाराज कॉलोनीवासियों ने बुधवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने तीन दिन के भीतर वारदात का खुलासा नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी, जबकि एसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में कायमनगर के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अग्रसेन नगर के रेलवे फाटक के पास स्थित कायमनगर रोड पर दिन-रात आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरी होना पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। पुरानी चोरी भी अब तक अनसुलझी आसिफ खान ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी कायमनगर निवासी नूरजहां और अल्ताफ धोबी के घर चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले इन्हीं दोनों घरों में सात बदमाशों ने शातिराना ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया जा चुका है। तीन दिन का अल्टीमेटम आसिफ खान ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो पीड़ित परिवारों और मोहल्लेवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर एसपी निश्चय प्रसाद एम ने मामले का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया। ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान आतिफ बहलीम, हनीफ खान डीके, अनवर बहलीम, अकरम, लखू खान, इस्मायल मणियार, आदिल खान, आजाद खान, आरिफ रिसालदार, शौकत खान, तोफिक, निजाम मणियार, जंगशेर खान सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद रहे।