चूरू जिले की रतननगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नागौर जिले के बोडिंद कला, थाना जायल नारायण पांडर (36) को पकड़ा है। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी सुनील कुमार और डीएसपी गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम ने तकनीकी और मुखबिर की मदद से 25 अक्टूबर को दर्ज बाइक चोरी के मामले में नारायण पांडर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस कार्रवाई में रतननगर थाने की एएसआई धापी देवी और कांस्टेबल कपिल कुमार की भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।