चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच नंबर रोड पर एक कैम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 19 साल का दलीप और 20 साल का नवीन घायल हो गए। दोनों युवक कड़वासर गांव के रहने वाले हैं और कैटरिंग का काम करते हैं। वे देर रात काम से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर इमरजेंसी वार्ड में लोगों की भीड़ लग गई। कैम्पर ड्राइवर भी अस्पताल पहुंचा और घायल युवकों के परिजनों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।