चूरू की छात्रा वर्णिका तिवारी ने 55वीं केवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 में गोल्ड मेडल जीता है। पीएम श्री केंद्रीय स्कूल चूरू की छात्रा वर्णिका ने यह उपलब्धि 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल की। उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। वर्णिका तिवारी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मुदित तिवारी, माता अंजलि शर्मा, गुरुजनों और परिवार के अन्य सदस्यों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों के निरंतर प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। स्कूल प्रशासन ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। स्कूल ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों और अन्य गतिविधियों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।