चूरू | राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चूरू की टीम बुधवार को दिल्ली रवाना हुई। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव हेमंत भाटी ने बताया कि खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन से प्रिंसिपल नीतू नेहरा व अन्य खेलप्रेमियों ने रवाना किया। टीम के महिला वर्ग में सौम्या, हर्षिता शर्मा, दृश्या अग्रवाल, दिव्यांशी मीना, कृषा कुलहरि, चन्द्रकला, दिव्या नेहरा, माही तंवर, रावी शर्मा, परिधि चौधरी, भव्या नेहरा, तनीषा व परिधि गौर भाग लेगी। वहीं पुरुष वर्ग में आरव चौधरी, चोयन धारीवाल, नमन महरिया व मनोहर विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर बीकानेर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव वीरेंद्र कुमार योगी भी उपस्थित थे।