टोंक में मंगलवार को सिविल डिफेंस अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। ये अभ्यार्थी 6 माह से अटकी पड़ी सिविल डिफेंस की भर्ती की वरीयता सूची जारी करने की मांग कर रहे थे। सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाद में ADM विनोद कुमार मीणा ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उसके बाद उन्होंने 7 दिन में भर्ती करने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। वरीयता सूची जारी करने की मांग अभ्यर्थियों ने बताया- छह माह पहले सिबिल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद भी अभी तक इसकी वरीयता सूची जारी नहीं की गई। इसके चलते अभ्यर्थी बेरोजगार का सामना कर रहे है। अभ्यर्थी रमेश, सुरेश, राजेश आदि ने बताया- बारिश का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा होने का भी अंदेशा रहता है। इसमें सिविल डिफेंस की भी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में सिविल डिफेंस भर्ती को जल्द पूरी करके सिविल डिफेंस कार्मिकों की नियुक्ति दी जाए। ताकि आमजन को भी उनकी सेवा का मौका मिल सके और बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार मिल जाएगा। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे इस देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद में सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जल्द भर्ती नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कुछ देर बाद एडीएम विनोद कुमार मीणा चेम्बर से निकलकर कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर समस्या सुनी और नियुक्ति सम्बंधित मांगो को लेकर जल्द कमेटी की मीटिंग कर अगले सप्ताह बुधवार तक सूची जारी करने का आश्वासन दिया।