राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक गांव पहुंचे। यहां सीएम वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। भजनलाल शर्मा ने विधायक के घर पहुंचकर स्वर्गीय मेघराज डांगी को श्रद्धांजलि दी। डबोक पहुंचने पर सीएम सीधे विधायक के निवास पर गए। सीएम ने विधायक डांगी और उनके परिजनों से काफी देर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। सीएम अपने काफिले के साथ 4:10 बजे डांगी के घर पहुंचे। करीब 15 मिनट तक रुके। सीएम वापस सीधे एयरपोर्ट से गुजरात रवाना हो गए। ये भी पहुंचे इस दौरान मेवाड़ और आसपास के इलाकों के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी विधायक उदयलाल डांगी के घर जुटे। श्रद्धांजलि देने वालों में उदयपुर के लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और उदयपुर शहर के विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, चित्तौड़गढ़ से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और मावली विधायक पुष्कर डांगी ने भी स्वर्गीय मेघराज डांगी को नमन किया। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।