दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब उनकी तरफ से कोई भी सरकार से बात करने नहीं जाएगा, बल्कि सरकार को ही जंतर-मंतर पर बात करने के लिए आना होगा। CJP ने संसद मार्च के दौरान बर्गर खाने वाले विजेता दाहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इसके बाद दाहिया ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को भूख लगेगी तो वह खाना खाएगा ही। इधर, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है। उनमें फिलहाल खून की कमी के लक्षण हैं, लेकिन उनका अनशन 24वें दिन भी जारी है। पूरे दिन के घटनाक्रम के बावजूद जंतर-मंतर पर शाम को प्रदर्शनकारी फिर बढ़ गए। धरने पर वे लोग भी नजर आए जो एक दिन पहले संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए थे। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की तस्वीरें… कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे राजनेता… मंगलवार को कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी धरने वाली जगह पहुंचे। इनमें खास तौर पर उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह जैसे सांसद शामिल रहे। 21 जुलाई के बड़े अपडेट्स 20 जुलाई: कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों का संसद मार्च, CJP बोली- निहत्थों को पीटा, लाठीचार्ज किया जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…