कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। राहुल ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इस दौरान पीएम मोदी इस्तीफा दो के नारे लगे। ऐसा पहली बार हुआ कि पीएम आवास के पास किसी नेता प्रतिपक्ष ने धरना दिया हो। कांग्रेस ने प्लान बेहद सीक्रेट बनाया। खड़गे के बर्थडे के बहाने सांसदों और नेताओं को बुलाया था। सरकार की ओर से स्थिति संभालने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को प्रदर्शन स्थल पर भेजा गया। उन्होंने राहुल से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राहुल ने पहले संसद में NEET पेपर लीक और उससे जुड़े विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कराने की मांग रखी। सरकार ने इस पर सहमति जताई, लेकिन इसके बाद राहुल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर दी। जितेंद्र सिंह के अनुसार, सरकार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सहमत नहीं हुई। राहुल को पुलिस ने जबरन उठाया बातचीत बेनतीजा रहने के कुछ देर बाद पुलिस राहुल, प्रियंका, अखिलेश और अन्य कांग्रेस नेताओं को हटाने के लिए पहुंची। कांग्रेसियों ने राहुल को घेर लिया। पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मी राहुल को ले जाने पहुंचे तो वह जमीन पर लेट गए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। कुछ कांग्रेसियों को मंदिर मार्ग थाना और कुछ को छत्रपाल स्टेडियम ले जाया गया। 3 घंटे बाद छोड़ा रात 9 बजे सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस की PM आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग खड़गे ने जन्मदिन न मनाने का ऐलान किया: मंगलवार को सुबह से ही PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इसके तुरंत बाद खड़गे ने ऐलान किया कि वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन्मदिन नहीं मनाएंगे। बधाई देने के बहाने सीक्रेट मीटिंग: दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता खड़गे के सरकारी आवास पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया को यही लगा कि नेता केवल खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे हैं। सरप्राइज मार्च की शुरुआत: खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास की दूरी महज 1 किलोमीटर है। बैठक खत्म होते ही सभी नेता गाड़ियों में बैठने के बजाय अचानक पैदल ही मार्च करते हुए सड़क पर निकल पड़े। दूरी कम होने के कारण जब तक दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल (RAF) एक्टिव होते और बैरिकेड्स लगाते, तब तक कांग्रेस नेता PM आवास के पास तक पहुंच चुके थे। पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें… दोपहर 3:30 बजे दोपहर 3:38 बजे दोपहर 4:00 बजे शाम 4:10 बजे शाम 4:25 बजे शाम 4:30 बजे शाम 5:17 बजे शाम 6:30 बजे रात 8 बजे रात 9:45 बजे कांग्रेस के प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…