पाली | भीषण गर्मी के बीच रावणा राजपूत समाज ने लगातार तीसरे साल शीतल जल सेवा शुरू की है। शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर प्याऊ और कैम्पर लगाए हैं। महाराणा प्रताप चौराहा, मिलगेट इंडस्ट्रियल एरिया और कचहरी परिसर के पास व्यवस्था शुरू की गई है। संचालन समाज के शहर अध्यक्ष उगमसिंह चौहान के नेतृत्व में हो रहा है। चामुंडा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी और जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी भी अभियान में सक्रिय हैं। शहर प्रवक्ता विक्रमसिंह गोयल ने बताया कि सहयोग से पानी की व्यवस्था की जा रही है।