झालावाड़| राजकीय महाविद्यालय झालावाड़ में प्रवेशित समस्त स्नातक और स्नातकोत्तर के नियमित विद्यार्थियों की कक्षाएं एक जुलाई से प्रारंभ होंगी। सभी नियमित विद्यार्थी संबंधित विषय के विभाग अध्यक्षों से संपर्क कर अपनी कक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर कक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित करे। प्राचार्य प्रोफेसर रामकल्याण मीणा ने यह जानकारी दी।