कोलसिया क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। कई गांवों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। तेज गर्म हवाओं और उमस के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। शाम होते-होते आसमान में काले घने बादल छा गए। शाम करीब 8 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आकाश में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलीं और आंधी-बारिश शुरू हो गई। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पशु-पक्षियों को भी इस मौसम बदलाव से सुकून मिला।