झुंझुनूं | महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से उदयपुरवाटी में रविवार सुबह जनसभा होगी। कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में अग्रणी रही है। कांग्रेस सरकार ने ही नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया, लेकिन भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। इसके विरोध में यह सभा होगी। सभा में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकलेश जाखड़, डॉ. उमराव यादव, प्रदेश सचिव मुकेश सैनी आदि शामिल होंगे।