किसान और आमजन की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष महावीर मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सभा और पैदल मार्च करने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती, खाद की समस्या, नहर का पानी टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचने और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों से लोग परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से 24 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष महावीर मीणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। महावीर मीणा ने बताया कि प्रदर्शन और सभा को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, डॉ. विजेंद्रसिंह सिद्धू, वीरेंद्रसिंह झाला, विधायक हरिमोहन शर्मा, विधायक अशोक चांदना और विधायक सीएल प्रेमी सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे। बैठक को आरसीए उपाध्यक्ष राजकुमार माथुर, पीसीसी सचिव गुडडू कादरी, आनंदीलाल मीणा,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चर्मेश शर्मा, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकरण मीणा, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर, हिंडौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा सहित जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चेतराम मीणा ने किया।