सवाई माधोपुर पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया- पत्नी झगड़े के बाद 4 साल से पीहर में रह रही थी। राजीनामे की बात कहकर ससुराल बुलाने के बाद पत्नी और साले ने जहर दे दिया। घटना के बाद वीडियो भेजकर कहा था कि जल्दी मुझे आकर बचा लो। मामले में धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस जांच कर रही है। कॉन्स्टेबल ने आगरा के अस्पताल में 23 अप्रैल की सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। चार साल से पत्नी से चल रहा था झगड़ा जानकारी के अनुसार, बयाना (भरतपुर) के रहने वाले लक्ष्मीनारायण पुलिस लाइन गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे। भाई रामबरन ने बताया- 10 साल पहले धौलपुर की रहने वाली रिंकी पुत्री निरंजन सिंह से उनका विवाह हुआ था, जो वर्तमान में भोगीराम कॉलोनी (धौलपुर) में रह रही है। करीब 4 साल से उनके भाई और पत्नी रिंकी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान रिंकी ने लक्ष्मीनारायण पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था और वह अपने पिता के घर रह रही थी। भाई के मोबाइल पर भेजा वीडियो, कहा- मुझे बचा लो रामबरन का कहना है कि 22 अप्रैल को उनके भाई लक्ष्मीनारायण ने फोन कर बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और वह अपनी पत्नी रिंकी को लेने धौलपुर जा रहे हैं। इसके बाद कुछ समय बाद लक्ष्मीनारायण ने अपने चाचा के लड़के रविंद्र के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें रिंकी, उसके भाई सोनू और सास शारदा ने जहर दे दिया है और कहा कि जल्दी आकर बचा लो। आगरा में इलाज के दौरान मौत रामबरन के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीनारायण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज करने की मांग रामबरन ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में रिंकी, उसके भाई सोनू और सास शारदा शामिल हैं और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। --- ये खबर भी पढ़ें … तलवार से गर्दन काटकर बुजुर्ग की हत्या:40 साल पुरानी रंजिश में रिश्तेदारों ने दिनदहाड़े किया हमला; भतीजे ने भागकर बचाई जान बुजुर्ग की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। करीब 40 साल पुरानी दुश्मनी के चलते तीन सगे भाइयों ने अपने ही रिश्तेदार मग सिंह राजपुरोहित (70) पर दिनदहाड़े हमला बोल दिया था। पूरी खबर पढ़िए