राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय सत्र 2026-27 के लिए बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश हेतु गुरुवार से काउंसलिंग शुरू करेगा। तीन चरणों वाली काउंसलिंग के माध्यम से राजकीय व निजी कॉलेजों में प्रवेश सीयूईटी-2026 के अंकों के आधार पर सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग से होगा। पहले चरण के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 16 से प्रारंभ होगा। इसमें मेरिट सूची व सीट मैट्रिक्स का प्रकाशन होगा। 16 से 20 जुलाई तक काउंसलिंग शुल्क जमा कर विकल्प भर सकेंगे। पहले चरण का सीट आवंटन 22 जुलाई को होगा। इसके बाद 28 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में ज्वाइनिंग व रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद दूसरे चरण के लिए सीट मैट्रिक्स 29 जुलाई को जारी होगी। 2 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग व फीस भुगतान की प्रक्रिया होगी। 5 अगस्त को सीट आवंटन के बाद 11 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। तीसरे चरण के लिए 12 अगस्त को सीट मैट्रिक्स प्रकाशित होगा। 15 तक रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग करनी होगी। 17 अगस्त को सीट आवंटन होगा। 24 अगस्त तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। 24 से संबंधित कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आरयूएचएस ने हर राउंड की काउंसलिंग के लिए तय नए विकल्प भरना अनिवार्य किया है।