राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में रविवार को जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्णायक दल के अब्दुल वसीम ने बताया कि नेटबॉल 19 वर्ष छात्रा वर्ग में चौथ का बरवाड़ा, लहसोडा विजेता रहे। भगवतगढ़, पावांडेरा, कुस्तला की टीमें भी विजेता रहीं। कुस्तला की टीम ने सरदार शिवाजी चौथ का बरवाड़ा को 14-0 के बड़े अंतर से हराया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रशासक सीता देवी सैनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा विजय राम मीणा ने की। समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मीणा धर्मशाला अध्यक्ष आसाराम मीणा, चौथ माता मंदिर ट्रस्ट से बनवीर सिंह, समाजसेवी बसंती लाल सैनी, अनिल जैन, वार्ड पंच सद्दाम हुसैन आदि ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता प्रभारी शारीरिक शिक्षक पिंकी रानी जाट, संचालनकर्ता राहुल दवे, कमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल, नेटबॉल, वुशु, मलखंब, ताइक्वांडो के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान निर्णायक मंडल के राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद अनीस, शिवराम गुर्जर, अब्दुल वसीम, अंगद मीणा, आरिफ मोहम्मद, जितेंद्र गोहिल, इमामुद्दीन, मुकुट चंद मीणा, फूलचंद पहाड़िया, कमलेश मीणा आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।