भीलवाड़ा | शहर के चित्रकूट धाम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के सौजन्य से लगे मेगा ट्रेड फेयर में देर रात तक लोग खरीदारी करते दिख रहे हैं। झूलों का भी लोग आनंद ले रहे हैं। मेले में इस बार कई खास स्टॉल लगी हैं। मेला 20 अप्रैल तक चलेगा। समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। मेले में लोग खरीदारी कर रहे हैं। फूड स्टॉल पर जायकों का चटकारा ले रहे हैं। यूपी और असम की काष्ठ कला भी आकर्षण बनी है। बच्चों और युवाओं के लिए कपड़ों की कई वैरायटी स्टॉल पर मिल रही है। झूले और चकरी में नाना प्रकार के झूले लगे हैं। बच्चों के साथ युवाओं को भी पसंद आ रहे हैं। नगर निगम के चित्रकूट धाम में पहली बार जर्मनी के भव्य डोम में मेला सजा है। यहां इलेक्ट्रॉनिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, गारमेंट्स, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर की स्टॉल हैं। डेढ़ सौ से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों की हैं। खुर्जा की क्रॉकरी, यूपी के कारपेट, हर्बल प्रोडक्ट, सूती वस्त्र, घरेलू सामान, अचार-चटनी भी मिल रहे हैं। कई सामान कम रेट पर उपलब्ध हैं।