बारां | पंजाबी समाज की ओर से बैसाखी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे शहर की लंका कॉलोनी स्थित निजी रिजॉर्ट में लालजी महाराज की पूजा-अर्चना कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पंजाबी समाज के अध्यक्ष योगेश कुमरा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के नवनियुक्त कर्मियों व टॉपर बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही क्रिकेट मैच की विजेता टीम को ट्रॉफी व विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष योगेश कुमरा, महासचिव गुलशन अदलक्खा, रितेश कोहली, मुकेश कुमरा, विजय पिपलानी, राजेंद्र डंग व पूर्व अध्यक्षों ने समाज की सभी प्रतिभाओं व गणमान्य बंधुओं कास स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया था। जिसमें समाज बंधुओं ने प्रसाद चखा। अंत में पंजाबी समाज के महासचिव गुलशन नाथ, राजेंद्र ने धन्यवाद दिया। समारोह में रामचंद्र झांब, महेंद्र पिपलानी, रमेश गेरा, मुन्ना, अर्जुन अदलक्खा, भीमसेन अदलक्खा, प्रेमनाथ डंग, अशोक तनेजा, जगदीश डंग, शेखर कुमरा, अशोक अदलक्खा, देवेंद्र अदलक्खा, वेदप्रकाश टक्कर, सुशील पंजाबी, मनोज पिपलानी आदि उपस्थित थे।