डग में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की दबिश के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना घाटाखेड़ी में हुई। आरिफ की मौत के बाद उसके परिजन और समाजजन डग थाने के सामने जमा हो गए। उन्होंने थाने का घेराव कर मृतक आरिफ के शव को एक कार में रखकर सड़क पर रख दिया, जिससे रास्ता जाम हो गया। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए गंगधार डीएसपी हेमंत गौतम सहित आसपास के थाना अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।