दैनिक भास्कर, अपेक्स यूनिवर्सिटी और बीसीएम ग्रुप के सहयोग से रविवार को पाली के रोटरी क्लब में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 हुआ। इसमें सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाने वाले 300 से अधिक मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, एसपी मोनिका सैन, डीईओ प्रारंभिक राहुल राजपुरोहित, अपेक्स यूनिवर्सिटी के योगेश राव और बीसीएम ग्रुप के मगराज जैन, प्रवेश जैन डॉ रोशनलाल हॉस्पिटल मौजूद रहे। स्टूडेंट्स को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए गए समारोह में 2026 की सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 300 से अधिक स्टूडेंट्स को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफलता को प्रेरणा के रूप में रखने का प्रयास कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि इसका उद्देश्य केवल स्टूडेंट्स को सम्मानित करना नहीं है, बल्कि उनकी सफलता को समाज के सामने प्रेरणा के रूप में रखना भी है, ताकि दूसरे स्टूडेंट्स भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास आयोजकों ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही अन्य स्टूडेंट्स को भी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में बीसीएम ग्रुप, रोटरी क्लब पाली, ग्लोबल एजुकेशन और मेड़तिया स्वीट होम सह-प्रायोजक रहे। समारोह में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और उनके परिजन भी मौजूद रहे।