भास्कर न्यूज | झुंझुनूं दैनिक भास्कर के चिड़ावा ब्यूरो चीफ विपुल महमिया की बेटी डॉ. शगुन महमिया (24) का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झुंझुनूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सीकर के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां दोपहर में करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार शाम को चिड़ावा में गायत्री मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में काफी गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शोक बैठक चिड़ावा के वार्ड 22 में चीनी गोदाम के पास स्थित निज निवास कमला कुंज में 12 दिन तक रहेगी।