दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19726) के दौसा और बांदीकुई स्टेशन पर आने और रवाना होने के टाइम में बदलाव किया गया है। नया समय 13 जुलाई 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली ट्रेन पर लागू होगा। दौसा और बांदीकुई में यह रहेगा नया समय उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को दरभंगा से रवाना होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बांदीकुई स्टेशन पर सुबह 6:38 बजे पहुंचेगी और 6:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दौसा स्टेशन पर सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी और 7:17 बजे प्रस्थान करेगी। दौसा स्टेशन पर ट्रेन का निर्धारित ठहराव दो मिनट का रहेगा। इन स्टेशनों पर भी रुकती है ट्रेन दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर भी होता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपडेटेड टाइमिंग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।