आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम में दौसा के हिमांशु अवस्थी ने पहले प्रयास में113वीं रैंक हासिल की। हिमांशु वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। हिमांशु अवस्थी दौसा के गांव लोटवाड़ा के रहने वाले है। हिमांशु ने बताया- इससे पहले वे आईएएस की परीक्षा में भी 2 बार प्री और मैन एग्जाम पास करके इंटरव्यू दे चुके हैं, लेकिन दोनों बार इंटरव्यू पास नहीं कर सके। अवस्थी ने अहमदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, निरमा यूनिवर्सिटी से CLAT की परीक्षा पास की थी और उसके बाद उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट के तौर पर अपनी प्रैक्टिस शुरू की। इस प्रैक्टिस के दौरान ही आईएएस के दो बार और आरएएस का एक बार एग्जाम दिया। उनका कहना है कि किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से किया जाए तो आपको मंजिल हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया।