दौसा में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने जिले की पंचायत समितियों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। इसके साथ ही जिला परिषद के सभी 37 वार्डों के लिए भी संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पंचायत समितियों में संयोजक और सह संयोजक नियुक्त भाजपा ने जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने पंचायतीराज चुनाव से पहले पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं।