करीब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद नागौर जिले को आखिरकार नया जिला कलेक्टर मिल गया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आईएएस तबादला सूची में दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार को नागौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार, दौसा में कार्यरत आईएएस अधिकारी देवेंद्र कुमार को नागौर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी देवेंद्र कुमार अब जिले की प्रशासनिक कमान संभालेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद खाली था पद गौरतलब है कि 31 जनवरी को पूर्व जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इस कारण जिले में स्थायी नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी। कार्यवाहक कलेक्टर पर था अतिरिक्त भार इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जिनगर कार्यवाहक कलेक्टर के रूप में प्रशासनिक कामकाज संभाल रहे थे। उनके पास एडीएम मुख्यालय और नगरपरिषद प्रशासक का भी दायित्व था, जिससे उन पर तीन पदों का अतिरिक्त भार बना हुआ था।