जिला क्रिकेट संघ दौसा द्वारा काल्विन शील्ड सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम चयन ट्रायल का आयोजन 5 मई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 8 बजे से राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में आयोजित होगा। कॉल्विन शील्ड का ट्रायल शुरू जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) द्वारा काल्विन शील्ड सीनियर प्रतियोगिता 11 मई से शुरू की जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जा रहा है। ये डॉक्युमेंट्स ले जाने होंगे ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, डिजिटल बोनाफाइड प्रमाण पत्र, खिलाड़ी व उनके माता-पिता के आधार कार्ड, तथा पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट लानी होगी। साथ ही सभी खिलाड़ियों के आधार अपडेट की भी जांच की जाएगी। सख्त होगी सिलेक्शन प्रक्रिया सचिव ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के मैच आयोजित किए जाएंगे और पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर भी चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार टीम के प्रदर्शन में अपेक्षित स्तर नहीं रहा है, ऐसे में चयन प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।