दौसा में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के स्वागत में पुलिस के सामने जमकर हर्ष फायरिंग हुई। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि 4 लोग हाथ में बंदूक लेकर घूम रहे हैं। जिनमें से तीन लोगों ने एक-एक फायर किया। मामला महवा क्षेत्र के समलेटी गांव का रविवार दोपहर का है। मंत्री किराड़ीलाल मीणा हॉस्पिटल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। वहां सीओ मनोहर लाल मीणा के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मंत्री के स्वागत में हुई हर्ष फायरिंग के 3 PHOTOS… किरोड़ी मीणा बोले-ऐसा लगा जैसे ईरान-इजराइल में तोप चल रही हो कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने अपने संबोधन में भी हर्ष फायरिंग का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि मैं समलेटी कई बार आया हूं, लेकिन ऐसा स्वागत कभी नहीं हुआ। तोपें चल रही थी तो ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो। इजराइल-अमेरिका के क्लस्टर बम चल रहे हों। देसी बंदूक लेकर भी हमारे जवान साथी स्वागत कर रहे थे। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मामले में महवा सीओ मनोहर लाल मीणा ने कहा- मंत्री के स्वागत में मेरी ड्यूटी लगी थी। स्वागत के दौरान हथियारों से गंधक और पोटास से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में महवा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस्तेमाल किए गए हथियार वैध थे या अवैध। ……. किरोड़ी मीणा के समलेटी दौरे की ये खबर भी पढ़ें… किरोड़ीलाल बोले - सारी मेहनत मैंने की, बना दिया कृषिमंत्री:दौसा में लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे, बोले- किसी भी नेता ने इतनी लड़ाई नहीं लड़ी, जितनी मैंने लड़ी दौसा में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा - पूरे राजस्थान का अगर आंकड़ा निकालकर देखें तो किसी भी नेता ने इतनी लड़ाई नहीं लड़ी, जितनी मैंने लड़ी। (पढ़ें पूरी खबर…)