दौसा में शुक्रवार रात से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे। जिसका असर शनिवार सुबह भी देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवाओं का दौर भी जारी है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। साथ ही न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा है। मौसम हुआ सुहावना, तापमान में गिरावट वहीं आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिससे जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने जिले के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले घंटों में कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।