दौसा शहर से मंगलवार दोपहर गुम हुए 13 वर्षीय बालक को कोतवाली थाना पुलिस ने महज 3 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार एक जने ने रिपोर्ट दी थी कि उसका 13 वर्षीय बेटा सुबह स्कूल गया था, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की। पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए साक्ष्य जुटाए। बालक के आने-जाने का रूट चिन्हित कर खोजबीन कर उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पिता द्वारा खेलने से रोकने पर वह नाराज हो गया था और इसी कारण स्कूल से घर नहीं आया।