दौसा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मीणा व नर्सिंग अधीक्षक धर्मीलाल मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा ने की। पीएमओ ने कहा कि नर्सेज जिस तरह से मरीज की सेवा कर रहे हैं, इस तरह आगे भी सेवा करते रहे, जिससे अस्पताल इसी तरह प्रगति करता रहे। नर्सिंग अधीक्षक ने नर्सेज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नर्सेज चिकित्सा क्षेत्र की रीड की हड्डी की तरह है, इसके बिना पूरा विभाग अधूरा है। सेवा के लिए तत्पर रहना श्रेष्ठतम कार्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नर्सेज हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं तथा अपना श्रेष्ठतम कार्य करते हैं। उन्होंने नर्सेज का आह्वान करते हुए कहा की जिस तरह अपने परिजनों, मिलने वालों के इलाज में बेहतर चिकित्सा चाहते हो, उसी तरह दूसरे मरीजों की सेवा करें, यही नर्सेज का सच्चा धर्म है। उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से सभी नर्सेज को बेहतर नर्सिंग सेवा की प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। अस्पताल की नर्सिंग कर्मचारी रहे मौजूद इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश मीणा, महामंत्री राधाकिशन मीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र मीणा, रामेश्वर मीणा, गोपाल लाल बैरवा, विनोद कानखेडिया, नरेंद्र जैन, राजेश नदेड़िया, अनीता सांवरिया, सीमा कुमारी, नर्सिंग ऑफिसर अनुराधा शर्मा, महावीर मीणा, दिनेश बैरवा, गायत्री गुप्ता, सावित्री मीणा, रामावतार मीना, प्रेम शर्मा, प्रियंका सैनी, ललित बैरवा, चक्रपाणि शर्मा, कृष्ण जांगिड़, राजमेश प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, संयोजक अरबाज खान, राजमेश जिलाध्यक्ष विजय मीणा, जगमोहन मीणा, मीठालाल मीणा, धीरज मीणा, विमल बेनीवाल, आदि मौजूद रहे।