दौसा जिले में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के दौरान बारिश से मतदान में खलल पड़ा। इसके कारण कई मतदान केंद्रों पर पानी भर गया। बारिश में भीगते हुए वोटर्स पहुंचे और वोट डाला। दौसा जिले की इन छह पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक औसतन 18.28% मतदान हुआ था, वहीं दिन चढ़ने के साथ रफ्तार बढ़ी। शाम 6 बजे तक मनोहरपुर खेड़ला (81.43%) में सर्वाधिक वोटिंग दर्ज की गई, जबकि बांदीकुई (80.90%) और बसवा (80.74%) ने भी 80% मतदान रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश पोलिंग बूथ पर सरपंच प्रत्याशी बंद गाड़ियों में मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्रों तक लेकर पहुंचे। मतदान का अब तक का प्रतिशत… देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…