पंचायती राज चुनाव में आज जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षित लॉटरी निकली। दौसा कलेक्ट्रेट में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा के मौजूदगी में सुबह 11 बजे शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए लॉटरी निकाली गई। इसके बाद जिला परिषद के 37 वार्डों और सभी पंचायत समितियों के सदस्य पद की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिले में कुल 7 महिला प्रधान चुनी जाएंगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार आरक्षण की निर्धारित प्रक्रिया की पालना करते हुए लॉटरी पूरी कर ली गई है। अब 24 सितंबर को उपखंड निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी निकाली जाएगी। दौसा जिला परिषद वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 37) दौसा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 20) लवाण पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) नांगल राजावतान पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 17) लालसोट पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 19) रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 17) शिवसिंहपुरा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) बांदीकुई पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 23) बसवा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) महवा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) मनोहरपुर-खेड़ला पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) मंडावर पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) बैजूपाडा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 15) सिकराय पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 18) सिकंदरा पंचायत समिति की वार्ड लॉटरी (कुल वार्ड: 19)