जोधपुर के क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जोधपुर की जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) ने सुपर-30 प्लान तैयार किया है। इसमें अंडर-14, 16, 19 के खिलाड़ियों का स्क्वायड बनेगा जो आगे बीसीसीआई व आरसीए के टूर्नामेंट में जोधपुर को रिप्रेजेंट करेंगे। जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन प्रदेश का पहला क्रिकेट संघ बन गया है जिसने खिलाड़ियों के साथ कांट्रेक्ट शुरू किया है। इसमें बीसीसीआई की तर्ज पर ए से सी ग्रेड में ​कुल 35 खिलाड़ी पिछली परफॉरमेंस के आधार पर चुने हैं। इसमें रणजी खिलाड़ी से लेकर जोधपुर को अंडर-19 में राजस्थान चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनको मैच फीस के साथ कांट्रेक्ट राशि मिलेगी। जोधपुर में मानवेंद्रसिंह रोहट, नरेंद्र पंवार, रणजीत, सुशीलराज समेत दिवंगत क्रिकेटर्स की स्मृति में चैलेंजर ट्राफी करवाने का ही नतीजा है कि जोधपुर अंडर-19 में राजस्थान चैंपियन बना। डीसीए ने पहली बार किट का कांट्रेक्ट भी साइन किया है। इसमें शामिल मैना सियोल, केतन देवासी व सोभागसिंह को पूरे साल क्रिकेट संबंधी सामग्री डीसीए देगी। डीसीए सचिव ​अरिष्ठ सिंघवी ने बताया कि डीसीए समर कैंप से खिलाड़ियों की क्रिकेट स्किल और फिटनेस देखेगा और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुपर-30 में सलेक्ट होंगे। कांट्रेक्ट लिस्ट में हैं ये 35 खिलाड़ी, इन्हें मिलेगी सालाना फीस RPL, अंपायर व स्कोरर की सेमिनार होंगे 1 साल में 12 खिलाड़ी राजस्थान से खेले _