डीग जिले ने राज्य स्तर पर आयोजित चिकित्सा मंत्री की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मानकों में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के प्रदर्शन को 24 विभिन्न विभागीय मानकों के आधार पर परखा गया। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, मिशन निदेशक, निदेशक (जन स्वास्थ्य), अतिरिक्त मिशन निदेशक, एमडी आरएमसीएल, सीईओ राशा, निदेशक आरसीएच सहित सभी राज्य स्तरीय अधिकारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सभी संभागों के संयुक्त निदेशक और जिलों के सीएमएचओ एवं आरसीएचओ भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान चिकित्सा विभाग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। डीग जिले ने इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 में जगह बनाई। चिकित्सा मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का विश्लेषण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।