डीग जिले के सीकरी इलाके में किसी ने एक किसान की नींद में ही लाठी मारकर हत्या कर दी। सुबह जब किसान की पत्नी उसे जगाने खेत पर पहुंची तो खाट पर किसान की लाश पड़ी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। खेतों के पास झोपड़ी बनाकर रहता था सीकरी थाना अधिकारी मुकेश चैंची ने बताया कि टट्टा का बास निवासी यूसुफ (55) अपने खेतों के पास बनी झोपड़ी में रहता था। उसने खेतों के पास ही एक छोटी दुकान भी खोल रखी थी। अक्सर वह अपनी दुकान के बाहर ही सोता था। कल भी वह दुकान के बाहर खाट पर सो रहा था जब नींद में ही लाठी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना में यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह तक उसकी लाश खाट पर ही पड़ी रही। एक आरोपी को किया डिटेन सुबह यूसुफ की पत्नी उसे जगाने खेत पर गई तो खाट पर यूसुफ की लाश पड़ी थी। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर एक व्यक्ति को डिटेन किया है।