डीग जिले में पंचायत चुनावों से पहले मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। 'एक दीप लोकतंत्र के नाम' पहल के तहत गुरुवार को छात्राओं और राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने दीप जलाकर मतदान का संदेश दिया। बृजनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सादपुरी, पेडंका और सिरथला की छात्राओं ने दीपदान किया। डीग ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिनसिनी में भी छात्राओं ने दीप जलाकर लोगों को जागरूक किया। कुम्हेर ब्लॉक के कुम्हा गांव में राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने भी दीपदान कर लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व समझाया। इस अभियान का मकसद लोगों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना और मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, पंचायतीराज आम चुनाव-2026 को देखते हुए ये गतिविधियां हो रही हैं। इनका उद्देश्य मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति सजग करना है।