डीग पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से की गई है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से तीन पर 5000-5000 रुपए और एक पर 4000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को यह सफलता एक विशेष अभियान के तहत मिली है। थाना कुम्हेर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य इनामी बदमाशों को दबोचा है। इनमें रंगीला सिंह उर्फ अनिल और बादलसिंह उर्फ संजय उर्फ मंजू शामिल हैं। रंगीला सिंह उर्फ अनिल पर 5000 रुपए का इनाम था। उसके खिलाफ लूट, अवैध शराब की तस्करी, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के 9 मामले भरतपुर और डीग जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। बादलसिंह उर्फ संजय उर्फ मंजू भी मारपीट के मामले में वांछित था और उस पर भी 5000 रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज और एसपी डीग शरण गोपीनाथ के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।