डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने हथकड़ शराब पर कार्रवाई करते हुए 8 से 10 लीटर वॉश नष्ट किया है। साथ ही 50 लीटर हथकड़ शराब को जब्त किया गया है। पुलिस की टीम को देखकर शराब माफिया मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन, वह भागने में नाकामयाब रहे। पुलिस को देखकर भागा आरोपी सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर जरिए सूचना मिली थी की फुटाकी के जंगल में अवैध रूप से हथकड़ शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद डीग DST टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। जैसे ही पुलिस जंगल में पहुंची तो, आरोपी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा। 8 से 10 लीटर वॉश नष्ट किया गया पुलिस की टीम आरोपी का पीछा भी किया लेकिन, जंगल में भागते हुए पुलिस से बचकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने आरोपी की पहचान वीर सिंह निवासी फुटाकी के रूप में हुई। मौके पर तलाशी ली तो, वहां ड्रमों में करीब 8 से 10 हजार लीटर वॉश भरा हुआ था। 50 लीटर हथकड़ शराब को भी किया जब्त पुलिस ने मौके से 50 लीटर हथकड़ शराब को जब्त किया। पुलिस ने वॉश को नष्ट किया और भट्टियों को तोड़ा। पुलिस ने फरार हुए आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी लेकिन, आरोपी का कुछ पता नहीं लगा। आरोपी काफी लंबे समय से हथकड़ शराब का कारोबार कर रहा था।