डीग शहर के युवा शक्ति संगठन ने गोवर्धन स्थित अपना घर आश्रम में निवास करने वाले प्रभु जनों के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगभग डेढ़ सौ प्रभु जनों को अपने हाथों से भोजन कराया। संगठन के कार्यक्रम संयोजक कवि मनोज मनु पाराशर ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना पर आधारित था। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित, असहाय और मानसिक-शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा महत्वपूर्ण है। युवा शक्ति संगठन ने इससे पहले भी शहर में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इस अवसर पर प्रहलाद जसोरिया, दीपक बंसल, रम्भो भगत, चंद्रभान सैनी, विष्णु उपाध्याय, विनय खंडेलवाल, जगत पाराशर, सुरेश गुप्ता, गोपाल सैनी, बांके बिहारी और जय प्रकाश एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अपना घर आश्रम के प्रबंधक लोकेश शर्मा ने युवा शक्ति संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।