उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के कारण 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कुल 10 ट्रेनें दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इससे राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन के कारण बदली व्यवस्था उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के उन्नयन कार्य के लिए 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक ब्लॉक रहेगा। इसी वजह से कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव समाप्त कर दिया गया है। इन ट्रेनों का नहीं होगा दिल्ली कैंट पर ठहराव 09609 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल (15 जुलाई से) 09611 अजमेर–योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (16 जुलाई से) 20474 उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रेलसेवा (15 जुलाई से) 12915 साबरमती–दिल्ली रेलसेवा (15 जुलाई से) 09523 ओखा–शकूरबस्ती स्पेशल (15 जुलाई से) 09257 भावनगर–शकूरबस्ती स्पेशल (18 जुलाई से) 12216 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रेलसेवा (15 जुलाई से) 09425 साबरमती–हरिद्वार स्पेशल (21 जुलाई से) 14312 बरेली–भुज रेलसेवा (15 जुलाई से) 14322 भुज–बरेली रेलसेवा (17 जुलाई से) इन सभी ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 13 अक्टूबर 2026 तक नहीं होगा। यात्रियों को होगी असुविधा दिल्ली कैंट स्टेशन पर उतरने या यहां से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को इस अवधि में वैकल्पिक रेलवे स्टेशन का उपयोग करना होगा। विशेष रूप से पिंडवाड़ा, आबूरोड, उदयपुर सिटी, अजमेर, साबरमती, ओखा, भावनगर, बांद्रा टर्मिनस और भुज रूट के यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।