राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी और उनकी 8 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं 2 साल की बेटी के खरोंच तक नहीं आई। बच्ची को राजगढ़ SHO थाने ले गए और उसे खिलाने की कोशिश की। हालांकि बच्ची रोते हुए बार-बार अपनी मां को याद कर रही थी। एक्सीडेंट अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। एसएचओ ने बताया कि हादसे में फिरोजाबाद (UP) निवासी ड्राइवर मोनू यादव (33) पुत्र संतोष यादव, उसकी पत्नी रीना यादव (32) और बेटी डोली यादव (8) की मौत हो गई। हादसे में घायल 30 में से 12 लोग अलवर रेफर किए हैं। वहीं, 2 को जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायल को राजगढ़ और रैणी के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस के अनुसार बस उज्जैन से दिल्ली जा रही थी। आरोप है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण केमिकल से भरे खड़े ट्रक में घुस गई। ड्राइवर को झपकी आने से एक्सीडेंट एसएचओ राजेश मीणा ने बताया कि एक्सीडेंट राजगढ़ थाना इलाके में पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर-100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ। घायल पैसेंजर्स का आरोप है बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी। ड्राइवर को झपकी आ रही थी। उसे बस साइड में रोकने के लिए कई बार कहा था, लेकिन वो ड्राइव करता रहा। अब देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS… पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप घायलों ने आरोप लगाया कि हादसे के करीब दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोग और यात्रियों में में नाराजगी है। वहीं, जिस ट्रक से टक्कर हुई है उसके ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 3 महीनों में हुए बड़े हादसे BMW कार पलटी, बिजनेसमैन की मौत 8 मार्च को में BMW कार पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी (62) की मौत हो गई थी। माहेश्वरी अपनी कार से जयपुर से गिरिराज जी मथुरा जा रहे थे। रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास उनकी कार बेकाबू हो गई थी। पूरी खबर पढ़िए… ट्रक में घुसी दोस्तों की कार, 4 की मौत फरवरी में कोटा में हुए एक भीषण एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत हो गई थी। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस के अनुसार सभी उज्जैन से महाकार के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़िए… कार के अंदर ही बुरी तरह फंसे शव जनवरी में दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ट्रक में कार बुरी तरह फंस गई थी। करीब 12 किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। पूरी खबर पढ़िए…