राजसमंद के देलवाड़ा कस्बे में पूर्व सरपंच स्वर्गीय रतन सिंह सोलंकी की पुण्यतिथि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पीईईओ दुल्हे सिंह झाला, वार्ड पंच अर्पित राज सिंह सोलंकी एवं उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ। स्कूल में खेल सामग्री बांटी इस दौरान विद्यालय परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए गए। फूलों के बीजों का भी रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पूर्व सरपंच रतन सिंह सोलंकी खेलों के प्रति विशेष रुचि रखते थे। उनकी स्मृति में उनके पुत्र द्वारा विद्यालय को वॉलीबॉल किट एवं स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई, जिससे छात्रों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में प्रोत्साहन मिले। कार्यक्रम में राजेश चौबीसा, प्रकाश चंद्र खटीक, कुसुम बोकड़िया, डॉ. नेहा जैन, भगवान लाल चौधरी, पूजा बत्ता, बहादुर सिंह चूंडावत, लोकेंद्र सिंह पंवार सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं गोडवा गांव में भी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर वक्तावर लाल गमेती, अर्पित राज सिंह सोलंकी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।