बाड़मेर | ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट का बहुमान किया गया। एसपी जाट का फूल माला, बुके, सुविचार लिखित छायाचित्र, गाय माता की प्रतिमा देकर स्वागत-सत्कार किया गया। साथ ही बाड़मेर जिले में नशे की रोकथाम हो, समाज में व्याप्त अपराधों पर रोक लगे यह उम्मीद भी जताई गई। कार्यक्रम में ग्लोबल फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत, महेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बिड़ला आदि मौजूद रहे।