बाड़मेर | राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर नौ साल से लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग तेज हो गई है। 19 जून को तृतीय श्रेणी शिक्षक अतिरिक्त शेष राज्य कर्मचारी संवर्ग का प्रतिबंध हटने के बाद अब शिक्षक संगठनों ने तबादला नीति में बदलाव की मांग उठाई है। टीम नूतन शिक्षक संगठन रविवार को बाड़मेर में शांतिमार्च निकालेगा। मार्च दोपहर 12:15 बजे अहिंसा चौराहा रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। यह टेलीफोन एक्सचेंज, किसान छात्रावास, सेवा सदन धर्मशाला और राजकीय चिकित्सालय के सामने से होते हुए विवेक सर्किल के रास्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगा। वहां तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सभा होगी। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी और प्रदेश महिला मंत्री शकुंतला मेहता के नेतृत्व में मार्च होगा। सह संयोजक खेताराम पोटलिया ने बताया कि एक सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा।