सुहागपुरा | गौतमेश्वर द्वार के पास में रोड का कुछ हिस्सा अधूरा छोड़ने के कारण कंक्रीट व धूल से राहगीर, वाहन चालक बड़ी परेशानियों का सामना करते नजर आ रहे है। धूल उड़ने से आसपास के दुकानदारों को राहगीरों को सांस संबंधित तकलीफ हो रही है। बारिश के समय में रोड पर पानी भर जाने से कीचड़ फैल जाता है, लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह रोड़ धार्मिक स्थल गौतमेश्वर धाम पहुंचता है, इस रोड से प्रतिदिन श्रद्धालु गौतमेश्वर धाम पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने जल्द अधूरी सड़क को बनवाने की मांग रखी है। - गोविंद चौधरी, सुहागपुरा बंबोरी | कस्बे में सड़क सुरक्षा को लेकर महात्मा गांधी विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर मुख्य सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग है। विद्यालय क्षेत्र में विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक होने से तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्पीड ब्रेकर बनने से वाहन चालकों को गति नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। - लोकेश, ग्रामीण