जोधपुर| देवड़ा हुंडई में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा फीचर्स से लैस नई हुंडई बायोन को समारोह में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और जिला प्रभारी अजीत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रबंध निदेशक किशन सिंह देवड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक विवेक देवड़ा ने गाड़ी की खूबियों की जानकारी दी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसमें जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट, लेवल-2 प्रो एडीएएस, छह एयरबैग, पेनोरोमिक सनरूफ और 505 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स हैं।