भास्कर संवाददाता | पाली सोसायटी नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में बुधवार दोपहर रावणा राजपूत समाज विकास समिति पदाधिकारियों व सदस्यांे की बैठक हुई। इसमें विकास एवं अन्य गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में समिति के नए अध्यक्ष का चुनाव किया। लगातार तीसरी विक्रम सिंह भैसाणा को अध्यक्ष चुना। इस दौरान बाबूसिंह सिसोदिया, मोहब्बतसिंह राठौड़, शंकरसिंह मेड़तिया, नारायणसिंह गहलोत, मेघसिंह पंवार, ढगलसिंह चौहान, बाबूसिंह परिहार सहित समाजबंधु मौजूद रहे।