भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका लगा है। टीम के ओपनर डेवोन कॉन्वे सिर की चोट (कन्कशन) के कारण बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को पहले वनडे से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑकलैंड के मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को कॉन्वे के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है। निक केली पहले से टीम का हिस्सा थे निक केली को पहले ही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था। अब वे बाकी बचे मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। कॉन्वे की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। मैट हेनरी को मेडिकल क्लीयरेंस, दूसरे वनडे में खेल सकते हैं ट्रेनिंग के दौरान कॉन्वे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी आपस में टकरा गए थे। इसके बाद हेनरी की भी कन्कशन जांच की गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य रही है और मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। हेनरी अब दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। डेल फिलिप्स न्यूजीलैंड A टीम में शामिल निक केली के मुख्य वनडे टीम में शामिल होने के बाद ऑकलैंड एसेज के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को न्यूजीलैंड A टीम में जगह दी गई है। फिलिप्स भारत A के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले आखिरी चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलेंगे। शनिवार को वेलिंगटन में दूसरा वनडे भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड के लिए कॉनवे की गैरमौजूदगी टॉप ऑर्डर में बदलाव की चुनौती होगी। वहीं, निक केली को टीम में शामिल करने से बल्लेबाजी के लिए एक नया विकल्प मिला है। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे:13 दिसंबर को मुकाबला; DDCA ने मौसम और निर्माण कार्य के चलते बदलाव मांगा भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर