ौलपुर में जिला परिषद और महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'आंगनबाड़ी चलो अभियान' के तहत प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से यह आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम धौलपुर सिटी-1 सेक्टर के प्रताप नगर तलैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर संपन्न हुआ। उत्सव में नवप्रवेशित बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके उत्साहवर्धन के लिए केक काटा गया और गिफ्ट भी दिए गए। शिक्षा और पोषण का महत्व गिनाया इस अवसर पर 6 साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र देकर विदाई दी गई। साथ ही अभिभावकों को प्रारंभिक बाल शिक्षा (ECCE) और पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के लिए खेल-आधारित गतिविधियां आयोजित कीं। इनका उद्देश्य बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था। बच्चों के विकास को बढ़ावा देना है लक्ष्य जिला समन्वयक विशाल गोस्वामी ने बताया कि 'आंगनबाड़ी चलो अभियान' का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और 6 साल तक के बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए समुदाय, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के सहयोग पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक गायत्री किरार, विशाल गोस्वामी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।